करौली। जिले के सपोटरा जंगल में लेपर्ड ने वन विभाग के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। सूरतपुरा क्षेत्र में गश्त के दौरान फॉरेस्टर राजेश कुमार मीणा और वनरक्षक परमाल बैसला पर लेपर्ड ने झपट्टा मारा। दोनों कर्मचारियों ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई। घायल कर्मचारियों को उप जिला अस्पताल सपोटरा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसीएफ राहुल कुमार मीणा, डीएफओ सुमित बंसल सहित करौली, कैलादेवी और सपोटरा की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। उपवन संरक्षक सुमित बंसल ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बिना जरूरत जंगल की ओर न जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। इसी दिन सुबह तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर भी हमला किया था। वन विभाग ने क्षेत्र में लेपर्ड की सक्रियता को देखते हुए निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Manual settings of tecno t520 configiration?
March 11, 2026
10:08 pm
No-Hassle DAR File Support with FileMagic
March 11, 2026
10:07 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
10:06 pm

सपोटरा जंगल में लेपर्ड का हमला; गश्त कर रहे दो वनकर्मियों को बनाया निशाना, दो ग्रामीणों पर भी किया था अटैक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

