झालावाड़। जिले में पुलिस थाना डग की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वासुदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ौद तिराहा से 21 वर्षीय रिहान को पकड़ा। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपी रिहान घाटाखेड़ी का रहने वाला है। उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। इन निर्देशों के अनुसार जिले में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने का अभियान चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Manual settings of tecno t520 configiration?
March 11, 2026
10:08 pm
No-Hassle DAR File Support with FileMagic
March 11, 2026
10:07 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
10:06 pm

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार; डग पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ आरोपी को पकड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

