शिवगंज। खंडेलवाल महिला मंडल शिवगंज की अध्यक्ष हस्तु खंडेलवाल ने बताया कि एक निर्धन परिवार की बेटी की शादी के लिए उसकी मां ने मदद मांगी थी, मां मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाती है ऐसे में खंडेलवाल समाज के अपने रिश्तेदारों से सहयोग के लिए आग्रह किया गया खंडेलवाल समाज ने शादी का खर्च उठाया। इसमें सहयोग करता हस्तु देवी दिनेश सुशीला किशोर छगनलाल कमलेश डिंपल- प्रवीण, जितेंद्र भाई आदि द्वारा सहयोग किया गया। बताया कि आज शिवगंज मे बच्ची का कन्यादान किया परिवार वालों एवं बारातियों ने बहुत खुशी जताई व खंडेलवाल समाज को को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया बच्ची के कन्यादान में सोने की नाक की लोग, चांदी की गाय, पायल, कंगन,दो जोड़ी बिछिया, मंगलसूत्र आदि कन्यादान में दिया गया एवं ₹2500 नकद व अलमारी, पलंग, ड्रेसिंग टेबल, सिलाई मशीन, टेबल कुर्सी, पंखा, मिक्सर, 17 साडी, 1 वेश, कॉस्मेटिक आइटम, ट्रॉली बैग एवं किचन के सारे बर्तन आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नाटाणी, दिनेश खुटेटा, जीण माता पोसालिया के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटाणी, नारायण लाल पी, नारायणलाल वी, भबुतमल, पुनीत, आशीष एवं खंडेलवाल मंडल की बहन सीमा देवी, कन्या, रंजना,झमा देवी, प्रवीणा देवी, चंद्रिका देवी, मोती देवी, गुनी देवी,लक्ष्मी देवी, वीना देवी एवं सनातन धर्म महिला सेवा समिति से उषा अग्रवाल,सुशीला माली, दाकू बहन, मंजू कुमावत, जागनाथ महादेव ट्रस्ट सचिव गंगाराम गोयल उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला, कस्तूरजी घांची, बीजेपी नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत आदि उपस्थित रहे। इन सभी का खंडेलवाल समाज की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Slot Machines
February 7, 2026
9:57 pm
Answers about Websites
February 7, 2026
9:56 pm
Is chase irons the real name of Kurt from Sean Cody’s site?
February 7, 2026
9:56 pm
Answers about Hindi Language and Culture
February 7, 2026
9:55 pm

खंडेलवाल समाज द्वारा किया गया बेटी का कन्यादान, गरीब परिवार की बेटी की शादी समारोह मे कन्या दान किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

