अलवर। जिले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नंगली सर्किल स्थित शाखा के ATM में ठगों ने नई तरकीब अपनाई। पारदर्शी टेप चिपकाकर दो ग्राहकों के 25,500 रुपए निकाल लिए। ठगों ने ATM के कैश डिस्पेंसर पर टेप लगा दी। जिससे पैसे बाहर नहीं निकल सके और जैसे ही ग्राहक शिकायत करने बैंक गए, ठगों ने टेप हटाकर रुपए निकाल लिए। बैंक प्रबंधक उपासना यादव ने बताया कि CCTV फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति ATM में घुसते दिखे। उन्होंने पैसे निकलने वाली जगह पर पारदर्शी टेप चिपकाई। जब ग्राहक ATM से पैसे निकालने आए, तो रुपए मशीन में ही फंस गए। ग्राहकों के बैंक जाते ही ठग पैसे लेकर फरार हो गए। बैंक प्रबंधक ने बताया कि इसी तरह की एक घटना 25 जून 2024 को भी हो चुकी है। मौजूदा मामले में बैंक ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Everything You Must Know Concerning Spingranny Online: Security plus Login Report
February 19, 2026
3:16 am
Politics is a dynamic landscape that impacts every aspect of society.
February 19, 2026
3:15 am
Political arena is a complex and dynamic field that significantly impacts society at all levels.
February 19, 2026
3:06 am

एटीएम में पारदर्शी-टेप से 25 हजार की चोरी; पैसे मशीन में फंसे, ठगों ने टेप हटाकर निकाले रुपए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

