सिरोही। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आबूरोड में प्रशासन ने आपातकालीन तैयारियों की जांच की। आईओसीएल गैस प्लांट के बाहर सुबह 5:45 बजे हवाई हमले की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एसडीएम शंकरलाल मीणा के अनुसार, कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि आबूरोड-अम्बाजी मार्ग पर आईओसीएल के बाहर पाकिस्तान की ओर से कथित हवाई हमला हुआ है। हमले की सूचना के बाद आईओसीएल का सायरन बज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह, शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी और तहसीलदार मंगलाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत आवागमन रोका और एम्बुलेंस को बुलाया। मॉक ड्रिल में कल्पित घायलों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया। परिदृश्य के अनुसार एक व्यक्ति की मृत्यु और 7 लोगों के घायल होने की स्थिति बनाई गई। घायलों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थे। इस अभ्यास के दौरान सभी विभागों की प्रतिक्रिया समय और तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Gifts Ideas For An Grownup Daughter
March 10, 2026
1:14 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore: A Parent’s Handbook
March 10, 2026
1:13 am
Sec 4 Math Tutoring: Setting Up Your Child for an AI-Powered Future
March 10, 2026
1:09 am

आबूरोड में हवाई हमले की मॉक ड्रिल, आईओसीएल के बाहर आपातकालीन स्थिति का किया अभ्यास
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

