अलवर। जिले के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के हसन खान मेवात नगर टी पॉइंट के पास चार बदमाशों ने शुक्रवार रात 11 बजे तीन युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट कर मोबाइल लूट ले गए। घायल अस्पातल में भर्ती हैं। एक जने का सिर फोड़ दिया। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के जटियाना गांव निवासी मौसम अपने साले रफीक और चचेरे भाई हुन्नस के साथ रेलवे स्टेशन रोड स्थित गौशाला में तूड़ी डालकर रात करीब 11 बजे वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ितों की शिकायत पर शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आमजन का कहना है कि रोड पर जाते हुए लोगों से मारपीट कर लूट की वारदात होने लगी हैं। ऐसे मामले में पुलिस को तेजी आरोपियों की पड़ताल कर उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़
Unlocking the Doors to Hidden Adult Pleasures
March 4, 2026
8:01 am
สำรวจ UFA และ เว็บอื่น ด้าน เดิมพันฟุตบอลออนไลน์ แบบไม่มีขั้นต่ำ 98607961 blog
March 4, 2026
7:59 am
Восстановление с результатом
March 4, 2026
7:57 am

गोशाला में तूड़ी डालकर जा रहे युवकों पर हमला; चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, मोबाइल छीना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

