अलवर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मालाखेड़ा बाजार में शनिवार को एक मकान पर कब्जे को लेकर महिला-पुरुष के सिर फोड़ दिए। घायलों का जिला असपताल में इलाज जारी है। दीपक सोनी ने बताया कि मेवात नगर निवासी देवेंद्र राघव, जगदीश सिंह समेत करीब 15 लोग लाठी, डंडे और सरिया लेकर रमाकांत के मकान पर कब्जा करने पहुंचे। इस दौरान रमाकांत सोनी, दीपक सोनी, शिल्पा और वृद्ध महिला बन्ना कुमारी ने विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने चारों पर हमला कर दिया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने कुछ हमलावरों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मकान को लेकर पहले से विवाद है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने का प्रयास करने में लगी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Gifts Ideas For An Grownup Daughter
March 10, 2026
1:14 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore: A Parent’s Handbook
March 10, 2026
1:13 am
Sec 4 Math Tutoring: Setting Up Your Child for an AI-Powered Future
March 10, 2026
1:09 am

मकान पर कब्जे को लेकर 3 के सिर फोड़े; मालाखेड़ा बाजार में दो पक्षों में लाठी, सरियों से झगड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

