धौलपुर। जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पशुओं से भरे दो ट्रक पकड़े। दोनों ट्रकों से कुल 75 पशुओं को मुक्त कराया गया। सैंपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि पहली कार्रवाई एएसआई अजय सिंह की टीम ने बसई नवाब रोड पर की। एक ट्रक से 39 पशुओं को मुक्त कराया गया। इस ट्रक से आगरा निवासी दो आरोपी शकील और अन्नू को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई हेड कॉन्स्टेबल मोहन सिंह की टीम ने लोधपुर मोड़ पर की। यहां से एक और ट्रक पकड़ा गया। इस ट्रक में 36 पशु ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने धौलपुर के पुराने शहर के रहने वाले असलम और आगरा निवासी सानू को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि सभी आरोपी पशुओं को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Dominating H2 Math in Singapore: Why Expert Tuition Could Be Your Child’s Secret Weapon
March 10, 2026
2:39 am
Yearly MBBS Fees in Russia: What Students Ought to Expect
March 10, 2026
2:36 am
Three Suggestions For Property Management You should Utilize Right now
March 10, 2026
2:36 am

दो ट्रकों से 75 पशु मुक्त कराए; यूपी के बूचड़खाने ले जा रहे 4 तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

