सीकर। जिले के उद्योग नगर इलाके में टेंट का काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का नाम आनंद कुमार सैनी (49) निवासी वार्ड नंबर 3, शाकंभरी कॉलोनी पिपराली रोड है। जिनके बेटे अभिषेक सैनी ने बताया कि उनके पिता टेंट लगाने का काम करते हैं। वह सीकर में सीएम मैरिज गार्डन के पीछे नंदलाल सैनी के यहां आयोजित होने वाले स्वामणि कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहे थे। टेंट लगाने के लिए पाइप खुदाई का काम हो रहा था। इसी दौरान आनंद कुमार ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई कम होने के चलते उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। यहां उनका पोस्टमार्टम करवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Six Stylish Ideas In Your Aerocity Escort
February 9, 2026
4:18 am
The Myth of Online Gambling: Separating Fact from Fiction
February 9, 2026
4:14 am
Top Ten Tips To Bring Down Pet Care
February 9, 2026
4:12 am

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत; टेंट का काम करने के दौरान हुआ हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

