जयपुर। जिले में ब्लैकमेल कर एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। जॉब के बहाने धोखे से अपने साथ लेकर गया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर आरोपी परिचित पिछले 5 साल तक देहशोषण करता रहा। हरमाड़ा थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (हरमाड़ा) अशोक चौहान कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- हरमाड़ा की रहने वाली 30 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- आरोपी हरिनारायण के परिचित होने के कारण वह उसे जानती है। पहले भी वह उसके साथ जॉब कर चुकी है। आरोप है कि साल-2020 में जॉब के बहाने आरोपी उसे अपने साथ ले गया। काम काज के दौरान उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण बेहोशी की हालत में हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी हरिनारायण ने उसके साथ रेप किया। बेहोशी की हालत में अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने के साथ ही पति को मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी पिछले 5 साल तक देहशोषण करता रहा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने हरमाड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The best way to explore your playjonny incentives and every easy entry to playjonny
February 9, 2026
12:39 am
How FileViewPro Makes AMV File Opening Effortless
February 9, 2026
12:38 am
Purchasing Axial Flow Fan
February 9, 2026
12:36 am
How to Spinmama App Download: Secure Your Online Experience
February 9, 2026
12:34 am

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर विवाहिता से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 साल तक दुष्कर्म; पति को जान से मारने की धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

