भीलवाड़ा। पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार अवैध बजरी खनन ओर परिवहन के खिलाफ कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रेलर और एक जेसीबी मशीन जप्त की है। बड़लियास थाने के हेड कांस्टेबल सुनील बेनीवाल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में लगातार अवैध बजरी परिवहन और खनन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है ।इसी के तहत सूचना मिली थी कि अकोला और जीवा का खेड़ा के पास अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा है । इस पर दोनों जगह से एक-एक ट्रेलर अवैध बजरी के पकड़े है, मौके से एक जेसीबी भी जप्त की ओर इन्हे थाने में लाकर खड़ा किया है ।फिलहाल माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम को सूचना दे दी गई है । पुलिस कि कार्रवाई के बाद बजरी माफियाओं में हड़कंप में मचा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Manhattan NYC
March 11, 2026
9:21 pm
When was Gulf Daily News created?
March 11, 2026
9:19 pm
Answers about Websites
March 11, 2026
9:19 pm
EU designates XNXX as very large online platform under Digital…
March 11, 2026
9:17 pm

अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की रेड; बजरी भरे दो ट्रेलर और एक जेसीबी मशीन जप्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

