उदयपुर। करीब दो साल पहले रात के समय फ्लेट के ताले तोड़कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को सवीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खड़कसिंह पिता रमेश निवासी धार मध्यप्रदेश और रमेश उर्फ रम्मु पिता मोतीसिंह निवासी धार मध्यप्रदेश को इंदौर जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी खड़क सिंह से चोरी के करीब 20 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी किए सोने के जेवरातों को लेकर पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी द्वारा अन्य राज्यों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने के बारे में पता लगा है। आरोपी रमेश उर्फ रम्मु चोरी किए सोने के जेवरात आगे बिकवाने का काम करता था। जिसे 19 मई तक रिमांड पर लिया गया है। चोरी किए जेवरात को लेकर तफ्तीश जारी है। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी से पूर्व एक सुनियोजित योजना बनाकर दिन में सूने मकानों और फ्लेटों की रेकी करते थे। फिर ताला लगे फ्लेट या मकान को टारगेट बनाकर अंधेरे में वारदात को अंजाम देते थे। ये आरोपी गैंग बनाकर चोरी करते और जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो जाते।

लेटेस्ट न्यूज़
Ways to Master this Online Casino Landscape: Insider Insights concerning Spingranny and Beyond
March 11, 2026
11:02 pm
Diyarbakır Türbanlı Escort
March 11, 2026
11:01 pm
Harika Vücutlu Seksi Diyarbakır Escort Bayanları
March 11, 2026
11:00 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
March 11, 2026
10:58 pm

फ्लैट से चोरी के मामले में 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख रुपए बरामद, सोने के जेवरात को लेकर पूछताछ जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

