Explore

Search

June 8, 2025 9:01 am


टोडरा कस्बे में सायरन बना लोगों का दुश्मन; रात में अचानक कभी भी बजने लगता है बैंक सायरन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सवाई माधोपुर। जिले के निकटवर्ती टोडरा कस्बे में आजकल बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सायरन लोगों की नींद में खलल डालता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पर रात में बैंक का सायरन तकनीकी खराबी के चलते अचानक कभी भी बजने लगता है। जिससे बैंक के आस पास रहने वाले लोगों की नींद खराब हो रही है। सायरन की वजह से बैंक प्रशासन के खिलाफ लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। वहीं कई बार बैंक प्रशासन को अवगत कराने पर उनके कान पर जूं नहीं रेंग रही है। स्थानीय निवासी मुकेश गुर्जर ने बताया कि फलोदी स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम के बाहर लगा अलार्म तकनीकी खामी के चलते कभी रात में तो कभी दिन में अलार्म का सायरन बजता रहता है। इसमें तकनीकी फाल्ट के चलते यह सायरन यहां रात को घंटों तक बजता है। जो बैंक खुलने के बाद ही कर्मचारियों की ओर से बंद किया जाता है। इससे पूर्व भी शनिवार ओर रविवार को भी सायरन दिन में कई घंटों तक बजता रहा। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की ओर से मामले को लेकर कई बार बैंक कर्मचारियों को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व कुछ वर्ष पहले टोडरा में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पीछे की दीवार में सेंधमारी करके चोर बैंक के लॉकर तक पहुंच में तो कामयाब हो गए थे, लेकिन लॉकर तोड़ने में चोरों को कामयाबी नहीं मिल सकी। जिससे चोर बड़ी घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। उस समय बैंक का सायरन तक एक बार भी नहीं बज पाया था। लेकिन अब बेमतलब आए दिन सायरन बजने से आसपास रहने वाले लोगों की रातों की नींद हराम हुई पड़ी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर