Explore

Search

March 11, 2026 11:28 pm


बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल, मारपीट के 4 दिन बाद हुई थी मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

श्रीगंगानगर। जिले में जैतसर थाना पुलिस ने मारपीट कर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को श्रीविजयनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को कोर्ट के आदेश पर सूरतगढ़ जेल भेज दिया गया है। थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि एक पखवाड़े पहले माया देवी पत्नी श्याम लाल कम्बोज निवासी 6 एच पतरोड़ा, अनूपगढ़ ने परिवाद दिया था। जिसमें बताया कि उसकी बेटी प्रवीण रानी की शादी 15 साल पहले 11 बीजीडी निवासी राजकुमार (40) पुत्र महेन्द्र सिंह कम्बोज के साथ हुई थी। राजकुमार शराब पीने के बाद अक्सर प्रवीण राणी और बेटे से मारपीट करता था। कई बार पंचायत हुई व आरोपी राजकुमार ने गलती भी मानी। लेकिन फिर भी मारपीट का सिलसिला जारी रहा।

29 अप्रैल को आरोपी राजकुमार ने पत्नी प्रवीण रानी और बेटे गौरव (13) से मारपीट की। मारपीट के बाद परिजन दोनों घायलों को पास के चिकित्सालय में लेकर गए। गंभीर अवस्था के कारण दोनों को इलाज के लिए पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर भेज दिया गया। 3 मई को इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती रही। बुधवार 14 मई को पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को श्रीविजयनगर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे हत्या के आरोप में सूरतगढ़ जेल में भेज दिया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर