अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में स्थित प्रताप ऑडिटोरियम के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी और हॉकी से बुरी तरह पीटकर गंभीर घायल कर दिया। गंभीर घायल स्कीम-1 निवासी सुनील कुमार गुप्ता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि महुआ खुर्द क्षेत्र में स्थित उनकी जमीन को धोखाधड़ी से स्थानीय निवासी शैलेंद्र मीणा, आजाद खान, कबूल और रामकिशन ने हड़प लिया है। वह पिछले काफी समय से न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को समझते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
Afraid To Stop Smoking?
March 13, 2026
3:28 pm
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm
Автосервис Ниссан в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
3:24 pm
Interlock Support Heart
March 13, 2026
3:24 pm

जमीन के झगड़े में लाठी-हॉकी चला दी, 6 जनों ने आकर अचानक हमला किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

