Explore

Search

August 1, 2025 11:10 am


पोखर से 17 घंटे बाद निकला युवक का शव, सुबह एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में पोखर में डूबे युवक का शव आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर निकाला जा सका। युवक अपने पिता और भाई के साथ पोखर में मछलियां पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा था। इस दौरान वह अचानक पोखर में डूब गया। उसके पिता और बड़े भाई ने उसे बचाने की भी कोशिश कि लेकिन, वह युवक को बचाने में नाकामयाब रहे। थाना अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक गौरव (16) निवासी डेहरा के शव को पोखर से करीब 17 घंटे बाद निकाला जा सका। कल शाम 5 बजे से शाम 7 बजकर 30 मिनट तक SDRF की टीम ने गौरव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन, अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया। आज सुबह 7 बजे फिर से SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और, गौरव के शव को पोखर से बाहर निकाला जा सका।

दरअसल कल दोपहर करीब 1 बजे डेहरा गांव के रहने वाला महेंद्र कुमार अपने बड़े बेटे पुष्पेंद्र (18), गौरव (16) साल के साथ गांव के ही पोखर में मछलियां पकड़ने के लिए गया था। पिता और दोनों बेटे पोखर में जाल बिछा रहे थे। इस दौरान जब गौरव जाल बिछाने के लिए पोखर के बीच में पहुंचा तो, वह डूबने लगा। गौरव ने शोर मचाया तो, उसका भाई और पिता तुरंत बचाने के लिए पहुंचे। दोनों ने गौरव का हाथ पकड़ लिया और वह उसे बाहर खींचने लगे। पानी गहरा था। गौरव को बचाने के चक्कर में उसके पिता और बड़ा भाई भी डूबने लगे। जैसे ही दोनों ने खुद को संभाला तभी उनके हाथों से गौरव का हाथ फिसल गया। जिसके बाद गौरव पोखर में डूबता हुआ चला गया। जिसके बाद गौरव के पिता और भाई पोखर से बाहर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को मौके बुलाया गया। शाम 5 बजे से शाम 7 बजकर 30 मिनट तक SDRF की टीम ने पोखर में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर