बारां। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी नानी के घर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने नाबालिग की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद पीड़िता खुद घर लौटी। उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता कोटली थाना क्षेत्र में रहते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, दो दिन बाद घर लौटी पीड़िता
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

