धौलपुर। पुलिस ने पशु तस्करी और अवैध रेत खनन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक से 43 पशु को मुक्त कराया गया है। थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि एएसआई थानसिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-44 पर नाकाबंदी की। धौलपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में ड्राइवर नदीम बेग (31) निवासी धौलपुर और सोहिल (23) निवासी शमशाबाद आगरा मिले। जांच में ट्रक से 43 पशु बरामद हुए, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध चंबल रेत खनन के मामले में फरार आरोपी मोनू (27) को गिरफ्तार किया। मोनू मुरैना का रहने वाला है और थाना मनियां में दर्ज मामले में फरार चल रहा था। उसे बीलपुर रोड से पकड़ा। पशु तस्करी के आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
De populariteit van de Plinko in digitale goksector: Gids alsmede Demo
February 8, 2026
1:04 pm
No-Hassle VAC File Support with FileMagic
February 8, 2026
12:54 pm
Instantly Preview and Convert VOX Files – FileMagic
February 8, 2026
12:43 pm
tambroker 45I
February 8, 2026
12:42 pm

पशु तस्करी में दो और अवैध खनन में एक गिरफ्तार; ट्रक से 43 पशु मुक्त कराए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

