जयपुर। बिहार से जयपुर गांजा सप्लाई करने वाले एक आरोपी को डीएसटी ईस्ट की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से प्रिंस कुमार के पास से 5 किलो गांजा भी मिला है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इसे जयपुर शहर में अलग-अलग जगह सप्लाई करने वाला था। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें डीएसटी प्रभारी सीआई मानवेन्द्र सिंह ने एसआई बस्सी मनोज कुमार के साथ मिल कर एक युवक को गांजे की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रिंस कुमार (22) पुत्र कमलेश कुमार बिहार के हेला बसौता जिला सारन का रहने वाला है। अभी वह जयपुर के शिवदासपुरा थाना के रामचंद्रपुरा इलाके में रहता है। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी जयपुर शहर में किराये के मकान में रहता है। यहां उसने गांजा बेचने वालों से कॉन्टैक्ट किया और सप्लाई शुरू कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह जब भी गांव जाता तो गांव से 6 हजार रुपए किलो के भाव से गांजा लाता। इसके बाद वह जयपुर में 10 से 12 हजार रुपए किलो में बेच देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm
One App for All VAC Files – FileMagic
February 8, 2026
8:26 pm

बिहार से जयपुर में सप्लाई हो रहा था गांजा; शहर में अलग-अलग जगह पर बेचना था, आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

