Explore

Search

March 27, 2026 9:48 pm


सीबीएन ने 32 लाख की नशे की खेप पकड़ी; डंपर के फर्श में चेंबर में रखा था 678 किलो डोडा चूरा, 38 बैग जब्त

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोटा चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर एक डंपर से 678 किलो डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत 32 लाख के करीब बताई गई है। कार्रवाई के दौरान डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। टीम ने नशे की खेप व डंपर जब्त किया है। उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया- सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों को सूचना मिली कि गुजरात नंबर का एक डंपर कनेरा घाटा क्षेत्र से मारवाड़ की ओर अवैध डोडा चुरा ले जाने वाला है। जिस पर टीम ने 20 मई को कोटा चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर बस्सी गांव के पास एक डंपर को रुकवाया। टीम को देखकर चालक ने डंपर को भागने की कोशिश की।

टीम को टक्कर मारने की कोशिश की। टीम ने डंपर का पीछा किया और घोसुंडी गांव के पास रुकवाया। डंपर चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। टीम ने जैसे-तैसे डंपर को रोका। डंपर के चेंबर से 678.750 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। डंपर के फर्श में एक विशेष तरीके का चेंबर बनाया हुआ था। इसी चेंबर में 38 प्लास्टिक बैग रखे हुए थे, जिनमें डोडा चूरा भरा हुआ था। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद डोडा चूरा व डंपर को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया है।मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक हवलदार को चोट लगी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर