पाली। जिले में एक 29 वर्षीय बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने हॉस्पिटल भर्ती करवाया। गुंदोज चौकी प्रभारी चम्पालाल प्रजापत ने बताया कि डिंगाई गांव निवासी 29 वर्षीय मांगीलाल पुत्र पूराराम घांची को डिंगाई पुलिया बायोसा माता मंदिर के पास ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में मांगीलाल गंभीर घायल हो गया। घटना 19 मई की बताई जा रही है। परिजन पहले उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए। जिसे अब पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जिन्होंने घटना को लेकर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की रिपोर्ट बुधवार को दी। पीड़ित घायल से रिपोर्ट लेकर जांच शुरू की।

लेटेस्ट न्यूज़
Cemtech European Union 2025
March 28, 2026
2:26 am
Bible usage Alternatives for “Are you free now? English Language & Usage Stack Exchange
March 28, 2026
2:25 am
SkyReels AI Video Generator: Create Cinematic Stories and Manga Videos
March 28, 2026
2:24 am

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, हॉस्पिटल में उपचार जारी; पुलिस जांच में जुटी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

