अजमेर। जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र की महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने उत्तर प्रदेश निवासी सरकारी कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर 9 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाने की सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया- पीड़िता ने शिकायत दी है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि 2015 में उसकी उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से पहचान हुई थी। जो कि वर्तमान में झांसी में सरकारी कर्मचारी के पद पर कार्य था। आरोपी की ओर से उसे अच्छी नौकरी दिलवाने और दोस्ती का प्रस्ताव रखा था। बच्चों के भविष्य को देखते हुए वह आरोपी के बातों में आ गई थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी बीच आरोपी ने उसे नजदीकियां बनाते हुए उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। उसे शादी का झांसा से भी दिया गया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करता रहा। कुछ समय बाद पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। जब उसका विरोध किया तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नहीं रहता है। उसे पूरा विश्वास में लेकर करीब 9 साल तक उसके साथ रेप किया गया। बाद में उसे शादी करने से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।