कोटा। कोटा ग्रामीण कनवास इलाके में 18 मई को हुए संदीप शर्मा हत्याकांड के दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस ने हत्यारे अतीक की दहशत खत्म करने के लिए बाजार में भारी पुलिस जाप्ते के साथ इलाके में घुमाया। दोनों ही आरोपियों के पैर फ्रैक्चर है। आरोपी अतीक सड़क पर रेंगते हुए चला। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया था। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- 18 मई को कनवास कस्बे के पास ग्राम माधोपुर के संदीप शर्मा उर्फ सालिगराम की चाकू व सरिया मारकर अतीक व दीपक उर्फ दीपू ने हत्या की थी। मामले में आरोपी अतीक और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतक के पिता लालचंद ने थाना कनवास में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि संदीप शर्मा सीसीटीवी कैमरा और कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता है। वह 18 मई की दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे के लगभग नरेन्द्र सोनी के हिरो बाइक के शोरूम पर सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटर उपकरण ठीक करने गया था। दोपहर में बेटे की हत्या की सूचना मिली।

लेटेस्ट न्यूज़
Your Complete Guide to Australia’s Top Online Gaming Destination: Royal Reels Casino
March 11, 2026
8:09 pm
file 29
March 11, 2026
8:08 pm
Приложение веб-казино {казино анлим} на Андроид: мобильность игры
March 11, 2026
8:08 pm
Darkmarket Url
March 11, 2026
8:06 pm

हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, युवक को चाकू मारा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

