कोटा। शहर के किशोर सागर तालाब में मिले शव की शिनाख्त हुई है। महिला सूरज बाई (70) खेड़ली फाटक इलाके की रहने वाली थी। जो बुधवार को मछलियों को दाना डालने तालाब में गई थी। आज परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रामपुरा कोतवाली थाना ASI सीताराम ने बताया कि 70 वर्षीय महिला रोज मछलियों को दाना डालने तालाब पर जाती थी। बुधवार को भी महिला दाने डालने गई थी। हादसा कैसे हुआ इस बारे में पता नहीं लगा। सम्भवतया पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने शव को बाहर निकलवाकर एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। महिला रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। भीमगंजमंडी थाने में गुमशुदगी दी। रात 11 बजे परिजन एमबीएस की मोर्चरी पहुंचे। कपड़ो के आधार पर महिला की पहचान की। महिला घर में अकेली रहती थी। बेटा जॉब करता है। 4 बेटियों की शादी हो चुकी। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Шредеры Kobra – Уничтожители удостоверений Kobra
March 12, 2026
1:04 am
Diyarbakır Üniversiteli Bayan Escort Nisan
March 12, 2026
1:02 am
Memnun Edici Diyarbakır Escort Bayan Sevda
March 12, 2026
1:01 am
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
March 12, 2026
1:01 am

किशोर तालाब में डूबी महिला की शिनाख्त हुई; मछली को दाना डालने गई थी, पैर फिसलने से हादसा हुआ बताया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

