अलवर। शहर में घर के बाहर घूम रही महिला के गले से सोने की चेन लूटकर बदमाश भाग गए। महिला ने पीछा भी किया, लेकिन युवक फरार हो गए। घटना शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के साउथ वेस्ट ब्लॉक में रात करीब 8:15 बजे हुई। वारदात के बाद भागते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए। पीड़ित महिला के पति राजेश जैन ने बताया- बुधवार रात करीब 8:15 बजे उसकी पत्नी निशा जैन और पड़ोसी महिला कविता घर के बाहर घूम रही थी। तब वहां एक युवक फोन पर बात करते हुए आसपास घूमता दिखाई दिया। मौका देखकर युवक महिला के पास आया, और झपट्टा मारकर महिला के गले में पहली 2 तोला सोने की चेन लूटकर भाग गया। छीना झपटी में महिला के कपड़े भी फट गए। घटना के बाद निशा जैन और सुनीता जैन ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वो फरार हो गया। चोर के भागने का सीसीटीवी भी सामने आया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Afraid To Stop Smoking?
March 13, 2026
3:28 pm
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm
Автосервис Ниссан в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
3:24 pm
Interlock Support Heart
March 13, 2026
3:24 pm

महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

