पाली। जिले के राजेंद्र नगर के भालेलाव रोड पर रहने वाले लोग नगर निगम आयुक्त से मिले। जिसमें उन्होंने बताया कि भालेलाव रोड आई माता वडेर के पास एक व्यक्ति ने बिना निगम से निर्माण स्वीकृत्ति लिए दो मंजिला मकान बना दिया। आरोप है कि प्लॉट की सीमा से भी ज्यादा का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। इसको लेकर जब उसे टोका गया तो उल्टा मोहल्लेवासियों को ही धमकाने लगा। जिससे मोहल्ले में शांति व्यवस्था खराब हो रही है। मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। इस दौरान क्षेत्र के भाजपा नेता मुकेश गोस्वामी, भैराराम, रमेश, धन्नाराम, अशोक चौहान, चंदन पुरी गोस्वामी, मनोहरलाल सहित कई जने मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
The Digital Wicket: How Platforms Like Cricbet99 Are Reshaping Cricket Fandom and Finance
March 11, 2026
4:41 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
4:41 pm
How Customers in New Zealand Can Identify Authentic Korean Skincare and Avoid Fake Cosmetics
March 11, 2026
4:37 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
4:27 pm

आयुक्त से की अवैध निर्माण की शिकायत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

