चूरू। जिले के देपालसर रोड पर तीन महिलाओं ने एक ऑटो ड्राइवर से लूटपाट की। वार्ड 40 निवासी 20 वर्षीय इरफान नाम का ऑटो ड्राइवर शहर में ऑटो चलाता है। घटना उस समय हुई जब इरफान के एक साथी ने उसे देपालसर रोड से सवारी लाने के लिए भेजा। वहां पहुंचने पर तीन महिलाएं पहले से मौजूद थीं। महिलाओं ने इरफान के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने ऑटो के गल्ले में रखे करीब 1500 रुपए छीन लिए। आरोपी महिलाओं ने इरफान का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। इरफान किसी तरह अपनी जान बचाकर ऑटो छोड़कर भाग निकला। उसने अपने अन्य ऑटो चालक साथियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा। उसने तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से स्थानीय ऑटो चालकों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
Three Ways To Avoid Axial Flow Fan Burnout
February 12, 2026
6:04 pm
3 Tips That may Change The way in which You Meilleur Casino En Ligne
February 12, 2026
5:53 pm
Analyse van spin mama be: opinies plus informatie voor gebruikers.
February 12, 2026
5:49 pm

तीन महिलाओं ने ऑटो ड्राइवर से की लूटपाट, 1500 रुपए छीने; ड्राइवर जान बचाकर भागा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

