टोंक। जिले की दूनी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को बनास नदी के पास अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। हालांकि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवर पुलिस को देखकर मौका पाकर भाग छूटे। पुलिस ने उन्हे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने से वे गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस ने दोनों ड्राइवरों और मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि सोमवार रात को बंथली के पास बनास नदी से एक बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर बंथली कट के पास जब्त किया। हालांकि इन दोनों ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवर पुलिस को देखकर इन्हे छोड़कर कर भाग छूटे। ऐसे में पुलिस दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाने लेकर आई।

लेटेस्ट न्यूज़
Download & utilize Google Render Humanoid Google Interpret Help
March 31, 2026
2:20 pm
sofatutor Apps bei Google Play
March 31, 2026
2:18 pm
From Regret to Relief: Finding the Perfect Lightweight Prescription Glasses for Running
March 31, 2026
2:18 pm
Tip 10 Scourge Intelligence service Tools in 2025: Features, Pros, Cons & Comparison
March 31, 2026
2:17 pm

अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; मौका पाकर आरोपी हुए फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

