कोटा। जिले में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में पार्श्वनाथ नहर के पास तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका बेबी बाई (47) रोजाना की तरह मटके बेचकर बालिता रोड स्थित अपने घर लौट रही थी। कुन्हाड़ी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल लाटूर लाल ने बताया कि महिला अपने ठेले के साथ जा रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को परिजन एमबीएस अस्पताल ले गए, जहांशव परिजनों को सौंप इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दिया गया। पुलिस ने मौके से स्कूटी बरामद कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Gifts Ideas For An Grownup Daughter
March 10, 2026
1:14 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore: A Parent’s Handbook
March 10, 2026
1:13 am
Sec 4 Math Tutoring: Setting Up Your Child for an AI-Powered Future
March 10, 2026
1:09 am

स्कूटी ने मारी टक्कर, महिला की मौत; मटका बेचकर घर लौट रही थी, चालक फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

