बूंदी। लाखेरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर शानू उर्फ शानू बंदर को कोटा से गिरफ्तार किया है। शानू पिछले छह सालों से एनडीपीएस कोर्ट से फरार चल रहा था। बूंदी की एनडीपीएस कोर्ट ने सरकार बनाम आरिफ भोपाली केस में शानू के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कोटा में दबिश देकर उसे पकड़ा। शानू मूल रूप से कोटा के किशोरपुरा थाना क्षेत्र के साजी देहड़ा का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोटा-बूंदी में हत्या के प्रयास, चोरी, नकबजनी, जबरन वसूली, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
EU designates XNXX as very large online platform under Digital…
March 12, 2026
9:36 pm
Aussies fail to make most of hot start against Pakistan
March 12, 2026
9:35 pm
Axis Garage Door Service
March 12, 2026
9:30 pm
Axis Garage Door Service
March 12, 2026
9:29 pm

6 साल से फरार हार्ड कोर अपराधी गिरफ्तार; कोटा-बूंदी में 30 से ज्यादा मामलों में वांटेड
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

