अलवर। जिले के MIA में अशोक लीलैंड फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार रात करीब पौने 10 बजे आग लग गई। करीब 7 दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से काफी नुकसान हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। कंपनी के प्लांट एचआर मैनेजर अंशुमान सिंह ने बताया- संभवतया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग से काफी नुकसान हुआ है लेकिन अभी पूरा आंकलन नहीं हो सकता है। यह सब स्टॉक मिलान करने के बाद पता चलेगा। दमकलकर्मियों ने बताया- यहां नगर निगम अलवर, एमआईए, रीको के दमकल वाहन पहुंचे। लगातार दमकल आने से आग पर काबू पाया गया। करीब दो घंटे आग बुझाने में लगे हैं। वहीं एमआईए के थानाधिकारी अजीत बडसरा का कहना है कि आग रात को ही बुझा ली गई थी। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

लेटेस्ट न्यूज़
Aussies fail to make most of hot start against Pakistan
March 12, 2026
9:35 pm
Axis Garage Door Service
March 12, 2026
9:30 pm
Axis Garage Door Service
March 12, 2026
9:29 pm
Answers about News Television
March 12, 2026
9:20 pm

एमआईए में अशोक लीलैंड फैक्ट्री गोदाम में लगी आग; करीब 2 घंटे में पाया काबू
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

