कोटा। जिले में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही एक युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दूहन ने बताया कि थाना महावीर नगर कोटा शहर क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप की घटना होने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुल्जिमो की तुरंत गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी के निर्देशन में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना, तकनीकी सहायता की मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविन्द (28) निवासी ग्राम माल बम्बोरी थाना मांगरोल जिला बारां, अभिषेक (29) निवासी ग्राम खेड़ा करीर थाना सीमलिया, लखन मीणा (20) निवासी ग्राम ढाबा थाना सीमलिया और हरिप्रकाश मीणा (31) निवासी ग्राम खेड़ा करीर थाना सीमलिया जिला कोटा ग्रामीण हाल अजय आहूजा नगर थाना अनन्तपुरा कोटा शहर शामिल है। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया-कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही एक युवती (21) ने रविवार को शिकायत दी है। जिसके अनुसार- युवती के परिचित व्यक्ति ने उसे 23 मई को अपने कमरे पर बुलाया, जहां उसके कमरे के बाहर पहले से 3 अन्य युवक भी मौजूद थे। इस दौरान पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Verify the Authenticity of the Mostbet APK File
February 9, 2026
11:15 am
tambroker 67i
February 9, 2026
11:14 am
Never Miss a VSH File Again – FileMagic
February 9, 2026
11:13 am
How To find The precise Sex Toys To your Specific Product(Service).
February 9, 2026
10:55 am

गैंगरेप के 4 आरोपी गिरफ्तार; परिचित ने युवती को कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

