Explore

Search

July 2, 2025 3:45 am


धार्मिक व सामाजिक कार्यों के साथ कीड़ी नगरा देने में जुटा महादेव महिला मंड़ल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

शिवगंज। धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का बखुबी संचालन कर रहे मातृशक्ति संगठन महादेव महिला मंड़ल ने यदा कदा गोवंश व पशु-पक्षियों के साथ अब चीटियों(कीड़ियों)की सेवा करने का भी बीड़ा उठाया हैं। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में धरती पर सबसे छोटा जीव चीटियों की सेवा धर्म के लिए महादेव महिला मंड़ल द्वारा भोजन स्वरुप बाजरी, गरगर खांड,सुखा नारियल व तेल मिश्रित 3 क्विंटल सामग्री तैयार करवा कर मंगलवार को मंगल मुखी सदा सुखी की भावना के साथ निकटवर्ती गांव बड़गांव-देवली मार्ग पर गोपेश्वर महादेव मंदिर के आस पास जंगल में बतौर कीड़ी नगरा देने का प्रथम पूजनीय भगवान गणेश व देवों के देव महादेव का स्मरण करते हुए जय घोष के साथ शुभारम्भ किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष सामग्री युक्त तैयार किया गया 3 क्विंटल कीड़ी नगरा देने का कार्यक्रम आगामी 10 दिन तक चलेगा। कीड़ी नगरा देने के इस पुनीत कार्य में महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष उषा सोनी के नेतृत्व मंड़ल से जुड़ी मातृशक्ति ओमबाला परमार, उषा परिहार,सीता कुमावत,दूर्गा गहलोत,चम्पा सेन,पंकू कुमावत, कांता देवी परिहार,पिंकी देवी गहलोत,जड़ावी देवी बोराणा,अनु परिहार,गीता बोराणा,गीता रावल, सरस्वती सोनी,चंदा सुथार,रतन माली,कमला बोराणा,मानसी बोराणा,भाविका सोनी,पूजा परमार व गीता बोराणा,पुरुष शक्ति में कमलेश गहलोत व मयंक सोनी ने अपने हाथों से देकर सेवा का लाभ उठाया।धरती के सबसे छोटे जीव चीटियों को कीड़ी नगरा के सेवा कार्य में मंड़ल की सदस्यों के साथ ममता चित्तारा व लक्ष्मण नाथूलाल ने विशेष सहयोग का धर्म निभाया।

ज्ञातव्य रहे कि तीन वर्ष पहले ही गठित महिलाओं के बहुत बड़े समूह महादेव महिला मंड़ल लगातार नगर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रुप से सहभागिता निभा रहा हैं।अब इन कार्यों व गतिविधियों से हटकर गायों,पशु-पक्षियों व दीन-दुखियों के साथ धरती के सुक्षम जीव चीटियों की सेवा की ओर कदम धरा हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर