धौलपुर। जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। सरमथुरा थाना पुलिस ने 8 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 39 पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कृपाल सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही चार पिकअप गाड़ियों को रोका गया। इन गाड़ियों में पशुओं को अमानवीय तरीके से भरा गया था। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ) समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Examining Real Money Gaming Platforms: A Comprehensive Analysis
March 25, 2026
2:04 pm
DeepL Übersetzer: Der präziseste Übersetzer der Welt
March 25, 2026
2:04 pm
Exploring Cash-Based Gaming Platforms: A Expert Assessment
March 25, 2026
2:04 pm

पशु तस्करी का भंडाफोड़; 8 तस्कर गिरफ्तार, बूचड़खाने ले जा रहे थे 39 पशु
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

