झालावाड़। जिले में कोटा रोड स्थित होटल मानसिंह पैलेस के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। झालरापाटन से खाटूश्याम जी की ओर जा रही रोडवेज बस गुरुवार रात 9 बजे रवाना हुई थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। होटल मानसिंह पैलेस के पास बस एक खड़े ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सुकेत निवासी राम कन्या बाई पत्नी छीतरलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल यात्रियों में से 6 की स्थिति गंभीर है। एंबुलेंस से सभी घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। डॉक्टरों ने राम कन्या बाई को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इमरजेंसी और आईसीयू में इलाज जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
March 13, 2026
11:30 pm
What is a tecno shot for?
March 13, 2026
11:30 pm
Never Miss a HKI2 File Again – FileMagic
March 13, 2026
11:29 pm
777Pkr Casino Review – Built for Risk-Takers?
March 13, 2026
11:26 pm

खड़े ट्रोले से टकराई बस, महिला की मौत; हादसे में 20 यात्री घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

