Explore

Search

September 16, 2025 7:42 pm


लेटेस्ट न्यूज़

कचरे के ढेर में मिले दो नवजात बच्चियों के भ्रूण

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। शहर में शुक्रवार को दो नवजात बच्चियों के भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों भ्रूण को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामला शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल एरिया का है। पुलिस ने बताया कि सुबह सफाई कर्मी हॉस्पिटल के पीछे वाले इलाके में साफ-सफाई करने पहुंचे थे। जब कचरे के ढेर को हटाया तो उसमें दो बच्चियों के भ्रूण मिले। इस दौरान मौके पर लोगों भी भीड़ भी जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मॉर्च्युरी में ​शिफ्ट करवाया। पुलिस ने बताया कि ये दोनों भ्रूण कुछ घंटे पहले के ही बताए जा रहे है। इन्हें यहां कौन डाल कर गया और किसने फेंका इसकी जांच की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर