धौलपुर। जिले में विद्युत निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में विद्युत छीजत 45 प्रतिशत से अधिक पाई गई है। इस कारण उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम की टीमों ने पिछले 24 घंटों में 12 से अधिक कॉलोनियों में छापेमारी की। टीमों ने 35 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और बीसीआर भरकर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। विद्युत निगम के एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्युत लोड बढ़ने से कई जगह ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि अधिक लोड वाले क्षेत्रों के उपभोक्ता विद्युत निगम कार्यालय में जाकर अपना लोड बढ़वा सकते हैं। छीजत को कम करने के लिए निगम की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। हाल ही में आठ नए ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से चार से पांच ट्रांसफॉर्मर पहले ही शुरू कर दिए गए हैं। एक्सईएन ने लोगों से बिजली चोरी न करने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़
BBC Endure & Break Earth and U S. News
March 25, 2026
11:07 am
Aviator Reading Glasses: Our Top Pick vs. The Competition
March 25, 2026
11:04 am
Как правильно выбрать надежную наркологическую клинику
March 25, 2026
11:01 am
Unleash Your Edge: The Ultimate Gold Chain Men’s Necklace Guide
March 25, 2026
11:00 am

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई; निगम ने की 35 जगहों पर छापेमारी, 20 लाख का लगाया जुर्माना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

