Explore

Search

March 30, 2026 4:36 am


कुल्हाड़ी से हमला कर किया गंभीर घायल, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सवाई माधोपुर। जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले को लेकर पीड़ित पृथ्वीराज योगी ने कुण्डेरा थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में पृथ्वीराज योगी ने बताया कि हमारे साथ पुखराज योगी पुत्र बाबू लाल योगी से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। वह, उसका भाई कैलाश योगी और उसका बेटा जोगेंद्र योगी तीनों 28 मई रात 9 बजे बसोंव कलां गए थे। मौका पाकर पुखराज योगी और बाबूलाल योगी ने कुल्हाड़ी से कैलाश योगी के सिर पर हमला कर दिया। जिससे कैलाश योगी को गहरी चोट आई है। पुखराज योगी के साथ में सत्यनारायण योगी और उसके बेटे पायलेट योगी ने लाठी-डंडा और पत्थरों से वार किया था। जिसके बाद हम कैलाश योगी को कुंडेरा CHC में लेकर गए थे। जहां से घायलों को सवाई माधोपुर को जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल मुंडेरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर