Explore

Search

February 8, 2026 1:06 pm


लेटेस्ट न्यूज़

नाबालिग के अपहरण और मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

टोंक। पचेवर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SP विकास सांगवान के आदेश पर पचेवर थानाधिकारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पचेवर थाना क्षेत्र के आवंडा निवासी मुकेश पुत्र श्योजी बावरी व सुरेश पुत्र श्योजी बावरी शामिल है। थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि 4 अप्रैल को पीड़ित पक्ष ने पचेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया कि 14 मार्च को दोपहर 2:30 बजे आरोपियों ने फरियादी, उसकी पत्नी और बहन से मारपीट कर, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व उसका अपहरण किया था। आरोपियों की पॉक्सो एक्ट में तलाश थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर