भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई है। दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति के सीने में छर्रे लगे हैं। जिसे आईसीयू में एडमिट किया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। जिससे की दोबारा दोनों पक्षों में झगड़ा न हो सके। कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उबार गांव में एक ही परिवार दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई है। दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्ति घायल हुए हैं। चारों घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। जिससे की दोबारा दोनों पक्षों में झगड़ा न हो। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इस बारे में जांच की जा रही है। दोनों एक ही परिवार के पक्ष हैं इसलिए दोनों परिवारों में आपसी रंजिश है। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। घटना में सुबह करीब 8 बजे की है। रमन सिंह और कुंवर सिंह एक परिवार के लोग हैं। दोनों में किसी पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की है। इस दौरान कुंवर जीत के सीने के पास छर्रे लगे हैं। वहीं उसका बेटा सचिन चौधरी के चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष की तरफ से रमन और महावीर घायल हुए हैं। कुंवर जीत को ICU में एडमिट किया गया है। दोनों पक्षों में किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
March 25, 2026
7:44 am
Can Android TV Watch Regular TV? Guide to Live & Antenna TV
March 25, 2026
7:43 am
XXX Turn on Videos Disembarrass Porn Movies
March 25, 2026
7:43 am

एक परिवार के दो पक्षों में फायरिंग; गांव में पुलिस का जाब्ता तैनात, एक व्यक्ति के सीने में लगे छर्रे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

