सवाई माधोपुर। जिले के समीपवर्ती ग्राम पंचायत रवांजना चौड़ में चोरों का आतंक छाया हुआ है। चोर यहां आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे। इसी कड़ी में चोरों ने रविवार देर रात रवांजना चौड़ के खेत पर ट्यूबवेल को निशाना बनाया। खेत मालिक रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि वह सोमवार सुबह खेत पर आया था। यहां उसे इस दौरान मैन गेट खुला हुआ मिला। उसने अंदर घुसकर देखा तो यहां जाली कटी हुई मिली और कमरे का गेट खुला हुआ मिला। जब उसने कमरे में अंदर जाकर देखा तो उसे समान बिखरा हुआ मिला। रामप्रसाद शर्मा बताया कि चोर यहां से 100 फीट केबिन काटकर ले गए। इस दौरान कमरे के अन्दर से अन्य सामान भी गायब मिले। चोर यहां से थ्री फेस मोटर से कॉपर और कीट आउट भी चुराकर ले गए। चोर यहां खेत पर लगी जाली काटकर अंदर घुस आए और कमरे का गेट खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र में चोरों ने इसी तरह की ट्यूबवेल्स को निशाना बनाया है। जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की वारदातों को रोकने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
Podrobný průvodce pro mostbet online a mostbet promo code a instrukcí na mostbet app.
February 8, 2026
4:59 pm
Что нужно знать о бонусах онлайн-казино казино вован
February 8, 2026
4:57 pm
tambroker 45s
February 8, 2026
4:55 pm
FileViewPro for ARF, ZIP, BIN, and More
February 8, 2026
4:53 pm

चोरों ने फिर ट्यूबवेल को बनाया निशाना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

