Explore

Search

August 1, 2025 11:50 am


फंदे पर लटका मिला महिला का शव; कपड़ों पर खून देखकर पीहर पक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डूंगरपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के भाटपुर गांव में एक महिला अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। महिला के कपड़े भी खून से लथपथ मिले। जबकि पति और बच्चे घर के बाहर ही सोए थे। पीहर पक्ष ने 7 बच्चों की मां की मौत पर शक जताते हुए जांच की मांग रखी है। सदर थाना एएसआई राजकुमार ने बताया कि भाटपुर निवासी रमिला (35) पत्नी रमेश कटारा का शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ मिला। रविवार रात को खाना खाने के बाद रमिला नए घर में सो गई। जबकि पति रमेश पास ही पुराने घर के बाहर आंगन में सोया था। वहीं, दोनों के 7 बच्चे नए घर के बाहर सोए थे। रात करीब 3 बजे पति उठा और घर का दरवाजा खटखटाया तो पत्नी नहीं उठी। जिस पर उसने घर में देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए।

सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर डेडको का बेला गांव से रमिला के पीहर पक्ष से लोग मौके पर पहुंचे। घटना स्थल और महिला के कपड़ों पर लगे खून को देखकर मौत पर शक जताया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर डूंगरपुर श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष के लोगो से निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर