हनुमानगढ़। जिले के नगराना टोल प्लाजा के पास तेज धूलभरी आंधी के कारण बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे संकेतक से टकराकर गिर गई। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया और उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गई। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह (35) अपनी पत्नी के साथ बाइक पर हनुमानगढ़ से ढाबां जा रहा था। नगराना टोल प्लाजा के पास अचानक आई तेज धूलभरी आंधी से बाइक बेकाबू हो गई। बाइक सड़क किनारे लगे संकेतक से टकराकर गिर गई। हादसे में लखवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी कच्चे रास्ते पर गिरने से बच गईं। घायल लखवीर को पहले संगरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उlकी मौत हो गई। मृतक के चाचा सुखपाल सिंह ने संगरिया थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संगरिया थाना के एएसआई राजाराम स्वामी मामले की जांच कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Slot Machines
February 7, 2026
11:17 pm
Abiy hails ‘historic’ Ethiopia election after landslide win
February 7, 2026
11:15 pm
Answers about Actors & Actresses
February 7, 2026
11:13 pm
Fast and Simple AMV File Viewing with FileViewPro
February 7, 2026
11:11 pm

आंधी में बाइक अनियंत्रित होकर संकेतक से टकराई; बाइक सवार युवक की मौत, पीछे बैठी महिला घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

