बूंदी। जिले के इंदरगढ़ और लाखेरी रेलवे स्टेशन के बीच जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह ट्रेन के पायदान पर बैठा था। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। डोबरली निवासी मुकेश गुर्जर जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के पायदान पर बैठकर सफर कर रहा था। सोमवार रात साढ़े नौ बजे इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर आगे युवक का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रेन के पायदान पर बैठा था। गिरने के बाद वह काफी दूर तक घसीटता रहा। उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी होकर अलग हो गए। युवक का शव देवपुरा के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही लाखेरी से आरपीएफ चौकी प्रभारी रणदीप सिंह और इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। रात दो बजे शव को इंदरगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना गैरकानूनी है। उन्होंने लोगों को इस तरह यात्रा न करने की हिदायत दी। इंदरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm
Автосервис Ниссан в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
3:24 pm
Interlock Support Heart
March 13, 2026
3:24 pm
Best Vape Deals In Our Store
March 13, 2026
3:23 pm

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस से गिरने से युवक की मौत, डिब्बे के पायदान पर बैठकर कर रहा था सफर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

