झालावाड़। जिले के मंडावर में बजरी-सीमेंट कारोबारी सुरेंद्र मेवाड़ा की हत्या के विरोध में कलाल समाज ने एसपी ऋचा तोमर को ज्ञापन सौंपा है। 2 जून को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों और गोली से मेवाड़ा की हत्या कर दी थी। कलाल समाज विकास समिति ने कहा कि यह घटना समाज और क्षेत्र के लिए दुखद है। इससे पूरे कलाल समाज में रोष और असुरक्षा की भावना फैल गई है। समिति ने हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है। समिति की प्रमुख मांगें हैं – आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, उनकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जाए और मृतक के परिवार को सुरक्षा दी जाए। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Best Place for Prescription Glasses: the brand Net Review & Comparison
March 25, 2026
2:31 pm
Where to Get Prescription Glasses: My Honest the brand Net Review!
March 25, 2026
2:30 pm
Blue Light Glasses: My Honest Review to Save You Money & Eye Strain
March 25, 2026
2:29 pm
My Online Order: Deception & Resolution
March 25, 2026
2:29 pm

बजरी – सीमेंट कारोबारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग; कलाल समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

