धौलपुर। जिले की तहसील सैंपऊ स्थित ग्राम पंचायत करीमपुर के गांव किरारपुरा में एक गंभीर समस्या सामने आई है। जाटव बस्ती में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना तालाब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। तालाब में किरारपुरा और बिसायतीपुरा का पानी और बारिश का पानी जमा होता है। इससे आसपास के मकानों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक किसी भी सरपंच या जिला प्रशासन ने इस समस्या का समाधान नहीं किया। तालाब में हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार पशु, मनुष्य और बच्चे डूबने से जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा, जलभराव से विभिन्न बीमारियां भी फैल रही हैं। स्थानीय निवासियों की मांग है कि पहले तालाब से पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। इसके बाद तालाब की सफाई और चारदीवारी का निर्माण किया जाए। वर्तमान में सरपंच द्वारा कराए जा रहे कार्य को रोकने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह काम सही तरीके से नहीं हो रहा है, जिससे पानी की रुकावट और बढ़ेगी। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जाटव बस्ती के लोगों को पलायन करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्ट्रेट परिसर, धौलपुर में धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Unlock Your Style Game: The Ultimate Guide to the Men’s Necklace Chain
March 25, 2026
10:49 am
Шредеры Kobra – уничтожитель бухгалтерских документов Kobra
March 25, 2026
10:48 am
I Went from $15 Fast-Fade Bracelets to $49 316L Steel: Here’s What Changed
March 25, 2026
10:45 am
My Upgrade Journey: From Budget to Premium Mail-Order Prescription Glasses
March 25, 2026
10:45 am

तालाब से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग, किरारपुरा जाटव बस्ती में जलभराव से लोग परेशान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

