बारां। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। एडीएम दिवांशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ खेल संकुल से शुरू होकर चारमूर्ति चौराहा और प्रताप चौक होते हुए पुनः खेल संकुल पर समाप्त हुई। इस आयोजन में एएसपी राजेश चौधरी, डीएसओ अनील चौधरी, पुलिस बल, वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चतर खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुरेंद्र कुमार दूसरे और पंकज स्वामी तीसरे स्थान पर रहे। एएसपी राजेश चौधरी ने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग न करने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

लेटेस्ट न्यूज़
Unlock Your Style Game: The Ultimate Guide to the Men’s Necklace Chain
March 25, 2026
10:49 am
Шредеры Kobra – уничтожитель бухгалтерских документов Kobra
March 25, 2026
10:48 am
I Went from $15 Fast-Fade Bracelets to $49 316L Steel: Here’s What Changed
March 25, 2026
10:45 am
My Upgrade Journey: From Budget to Premium Mail-Order Prescription Glasses
March 25, 2026
10:45 am

पर्यावरण दिवस पर विशेष दौड़; खेल संकुल से चारमूर्ति चौराहा तक दौड़े अधिकारी और नागरिक, चतर खान बने विजेता
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

