Explore

Search

July 2, 2025 3:48 am


सैकड़ों टन पत्थरों में दबे 2 युवक, मौत; 200 फीट गहरी खान में गिरे थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। जिले में अवैध खनन में गिरे दो युवकों की मौत हो गई है। करीब 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह उनकी बॉडी बाहर निकाली गई। हादसा बुधवार शाम 6 बजे जिले के बागोर इलाके के अवैध फेल्सपार और क्वार्टज मिनरल की खान में हुआ। दोनों युवक करीब 150 फीट की गहराई में सैकड़ों टन पत्थर-मिट्‌टी के नीचे दब गए थे। पुलिस के अनुसार ये अवैध खान दादिया गांव के निकट चारागाह भूमि पर है। बुधवार शाम को भी यहां अवैध माइनिंग हो रही थी। अचानक ही पत्थर और मिट्‌टी ढह गई।

इसमें पुरोहितों का खेड़ा निवासी उदयराम भील (25) और बाजिया खेड़ा में रहने वाला राजकुमार जाट (26) इसमें दब गए। हादसे की सूचना पुलिस को शाम 6 बजे मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पहला शव आज सुबह करीब 6 बजे निकाला गया। दूसरा शव सुबह लगभग 9 बजे निकाला गया। यह खदान करीब 150 से 200 फीट गहरी बताई जा रही है और पिछले लंबे समय से अवैध रूप से संचालित की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूर और खान संचालक ने इनको निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, अजमेर से बुलाई गई राज्य आपदा प्रबंधन की टीम (SDRF) करीब 6 घंटे बाद रात को 12 बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू शुरू हो सका। बागौर थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि श्रमिकों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई, लेकिन गहराई ज्यादा होने से सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह पहले उदयलाल भील की फिर राजकुमार जाट की बॉडी निकाली गई। दोनों के शव भीलवाड़ा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर