दौसा। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का गुरुवार को जिले भर में आगाज हुए। महुवा के टीकाराम पालीवाल स्टेडियम में नगरपालिका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके बाद विधायक ने सिद्ध बाबा हुड़ला पर राजीविका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण, जन अभियान से जुड़कर हम सभी पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए दृढ़ संकल्प लें और पृथ्वी को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सीडीसी संस्था निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल, विकास अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
FileMagic: Expert Support for WRP Files
February 7, 2026
9:58 pm
Aviator Game Insight
February 7, 2026
9:58 pm
Answers about Web Hosting
February 7, 2026
9:58 pm
Answers about Slot Machines
February 7, 2026
9:57 pm

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

