भरतपुर। जिले के रुदावल थाना इलाके में एक बुजुर्ग का शव उसके ही बेटे की खान में करीब 20 फ़ीट नीचे पड़ा मिला। जहां खाट और बिस्तर भी पड़े थे। FSL ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। विशंभर निवासी लखनपुर ने बताया कि कल देर शाम मेरे पिता शोभाराम (80) मेरी खान की रखवाली के लिए गए थे। वे रात में वहीं सोए थे। आज सुबह करीब पांच बजे मेरा भाई भगवान सिंह जब पिता के पास गया तो, वह खान पर नहीं थे और, न ही उनके बिस्तर और खाट वहां थी। जब भगवान सिंह ने खान में देखा तो, उसके पिता का शव वहां पड़ा था। पास ही उनका बिस्तर और खाट पड़ी थी। भगवान ने घर पर फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद सभी घरवाले खान पर पहुंचे। अब शोभाराम के परिजन आशंका जता रहे हैं कि उनकी हत्या हुई है। शोभाराम के परिजनों ने घटना की सूचना रुदावल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और FSL की टीम से मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलने पर एडिशन एसपी हरी राम कुमावत और सीओ भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शोभाराम के शव को रुदावल मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
เคล็ดลับรวยจากการเดิมพันบอล UFA ไม่มีขั้นต่ำ คืออะไร? 22870450 blog
March 5, 2026
2:13 pm
The Insider Secret on Is Vaping 2 Bad Uncovered
March 5, 2026
2:08 pm

बेटे की खान में मिला पिता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

